अमित अग्रवाल - साफ्टवेयर इंजीनियर बना ब्लॉगर
साफ्टवेयर इंजीनियर बन गया है शहर का ब्लाग मास्टर। एक कमरे में बारह घंटे कम्प्यूटर पर अंगुलियां नचाता है और उससे मोटी रकम कमाता है। हैदराबाद की टॉप फाइव रेटिंग कम्पनी से नौकरी छोड़ने के बाद यही बनाया है प्रोफेशन। आलीशान घर का एक कमरा बन गया है दफ्तर। ऐसा दफ्तर जिसमें न तो फाइलों के ढेर हैं और न किसी बॉस की टोका-टाकी। ये ब्लाग मास्टर हैं अमित अग्रवाल। रुड़की से कम्प्यूटर साइंस की डिग्री का प्रयोग व्यावसायिक नहीं बल्कि जीवन स्तर में वृद्धि के रूप में कर रहे हैं।
पिछले दिनों बिग बी और बादशाह खान में ब्लाग के जरिए छिड़ी बयानबाजी के जंग के बाद ब्लाग शब्द आम आदमी तक पहुंच गया। चार साल पहले डिजिटल इंस्पिरेशन के नाम से ब्लाग शुरू करने वाले अमित अग्रवाल बताते हैं कि हैदराबाद से नौकरी छोड़ने के बाद उन्होंने यह काम शुरू किया। अमित बताते हैं कि वे प्रोफेशनल ब्लाग लिखते हैं।
उनके लेख आईटी से सम्बंधित होते हैं। साफ्टवेयर इंजीनियर बनने के दौरान हासिल किए गए ज्ञान और इंटरनेट में नित नए प्रयोग का अध्ययन कर इस तरह का मैटेरियल तैयार करते हैं, जो आम आदमी के लिए उपयोगी हो। इसलिए उनका ब्लाग पढ़ा जाता है। मसलन घर में चल रही पार्टी को दूर बैठे परिजनों तक इंटरनेट के जरिए कैसे लाइव पहुंचाया जाए। इसके लिए वे लगातार स्टडी करते हैं। अमित बताते हैं कि अमेरिका, यूरोप और इंडिया में उनके सब्सक्राइबर हैं। चाइना में अंग्रेजी न बोली जाने के कारण वहां उनके ब्लाग पढ़ने वालों की संख्या कम है।
Find this article at: http://www.labnol.org/quotes/media/dainik-jagran-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b5-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%a7%e0%a4%bf%e0%a4%95-%e0%a4%aa%e0%a4%a2%e0%a4%bc%e0%a4%be-%e0%a4%9c/3796/
web: http://www.labnol.org/ email: amit@labnol.org


Add a Comment